चाय से नहीं नींबू-पानी से शशि कपूर करते थे दिन की शुरुआत
मुंबई। फ़िल्मी दुनिया के मशहूर हीरो शशि कपूर की कुछ यादें सुल्तानपुर भी समेटे हुए है। करीब चार दशक तक शशि कपूर के साथ रहने वाले ड्राइवर सुल्तानपुर के राम तीरथ मिश्रा बताते है कि कपूर साहब सुबह उठकर एक गिलास नीबू पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते थे। उसके बाद उन्हे पका हुआ पपीता खाना पसंद था। उन्हें किसी खानें से परहेका नहीं था। वेज और नानवेज दोनों डिशें उन्हे पसंद थी। शान्ति का प्रतीक सफेद रंग तो उनकी जान थी।
गत चार दिसम्बर को दुनिया को अलविदा कर देने वाले सिने अभिनेता के साथ गुजारे दिनों की याद को ताजा करते हुए राम तीरथ ने बताया कि सफेद रंग तो जैसे कपूर साहब की जान थी, उनकी मस्र्डीज गाड़ी रही हो या और कोई गाड़ी, हर का कलर सफेद होता। सफेद कुर्ता-पैजामा शौक से पहनते साथ में कोल्हापुरी चप्पल। शशि जी की पसन्द ऐसी थी कि घर के परदों से लेकर स्टाफ तक को वह सफेद रंग में ही देखना पसंद करते थे। हाँ, पार्टी आदि में आमतौर पर ब्ल्यू कोट -पैंट पहनकर ही जाते थे।
राम तीरथ ने बताया कि वर्ष 1984 में जब शशि साहब की पत्नी जेनिफर मैडम की गले में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई तो वह टूट से गए थे और फिर वाइन बहुत पीने लगे। इससे पहले वह केवल पार्टी आदि में ही वाइन का इस्तेमाल करते थे। हमें नहीं लगता कोई अपनी पत्नी को इतना प्यार करता हो। धीरे-धीरे सब कुछ भूलते चले गये, फिर बीमार हो गये। वह 10-15 साल से बेड पर थे।
The post चाय से नहीं नींबू-पानी से शशि कपूर करते थे दिन की शुरुआत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bnr5Ze
Comments
Post a Comment