sss

; //]]>

किसानों के लिए आदिवासी महिला बनी मिशाल

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक आदिवासी महिला किसान ने आधुनिक खेती की तकनीक अपना कर दूसरों के लिए मिसाल पेश की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर में रहने वाली आदिवासी महिला किसान चिन्ताबाई पहले जमीन ठेके पर लेकर सब्जी उगाती थीं। इसके बाद उन्होंने गांव में चार एकड़ जमीन खरीदी और ट्यूबवेल लगाने के लिये 50 हजार रुपये की राशि शासकीय योजना में प्राप्त की।

 

Image result for सब्जी उत्पादन
महिला किसान ने सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि और उद्यानिकी विभाग से प्रशिक्षण भी पाया, जहां से चिन्ताबाई को आधुनिक बीज अपनाने की समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि कम पानी में पकने वाली फसल किस तरह से ली जा सकती है। आदिवासी महिला किसान ने आधुनिक उत्पादन की तकनीक सीखी और अपने खेत में फूलगोभी, पत्तागोभी, आलू, प्याज, लहसुन, करेला सहित अन्य सब्जियाँ लगाईं। आधुनिक तकनीक अपनाने से फसल की पैदावार में अच्छा-खासा इजाफा हुआ।

The post किसानों के लिए आदिवासी महिला बनी मिशाल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2D5eTdc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop