रेसलिंग लीग के चेहरे होंगे सुशील व हेलेन
स्पोर्ट डेस्क: रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक व भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ी सुशील कुमार इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले बजरंग पूनिया प्रो रेसलिंग लीग में मुख्य आकर्षण होंगे, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में ओलंपिक और विश्व चैंपियन अमेरिका की हेलेन मारुलिस पर भी सबकी निगाहें होंगी।
नौ जनवरी से प्रो कुश्ती लीग राजधानी के केडी जाधव हॉल में शुरू हो रही है। लीग को लेकर उत्साहित दिख रहे सुशील ने कहा कि वह पहली बार पीडब्ल्यूएल में भाग लेने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान ने विश्वास जताया कि इस लीग का तीसरा संस्करण भी सफल होगा। ओलंपिक में सुशील व्यक्तिगत खेलों में दो पदक जीतने वाले देश के इकलौते खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उनके नाम कुश्ती में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण भी है।
दो स्वर्ण जीतने के अलावा कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में कॉमनवेल्थ गेम्स में वह चार स्वर्ण जीत चुके हैं और जल्द ही अपने पांचवें स्वर्ण के लिए वह दक्षिण अफ्रीका रवाना होने वाले हैं। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नौ साल बाद वापसी करने के बाद पिछले दिनों इंदौर में उन्हें 74 किग्रा के फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल हुआ था।
वहीं हेलेन ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था और हाल में पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इस प्रतियोगिता में 2015 की क़ामयाबी को दोहराया।
The post रेसलिंग लीग के चेहरे होंगे सुशील व हेलेन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kVXD5E
Comments
Post a Comment