रिश्तों को मधुर बनाने के लिए करें इन चीजों का दान
ज्योतिष डेस्क। यह बात हम सभी जानते हैं कि रिश्तों की डोर बहुत ही नाजुक होती है। फिर चाहे वह पति-पत्नी हों, सास-बहू हों, पिता पुत्र हों या फिर भाई-भाई, इनके बीच कभी न कभी आपस में मतभेद हो ही जाता है। अगर बात नोकझोंक तक सीमित रहे तो ठीक परन्तु यदि कलह का रूप लेने लगे तो पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो जाता है। ज्योतिष के मुताबिक जन्म पत्रिका के बाहर भावों में ग्रह और सामाजिक रिश्ते अलग-अलग भाव से होते है। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों ग्रह स्वामी, ग्रहों के आपसी संबंध, ग्रहों की दृष्टि, आदि का प्रभाव व्यक्ति के संबंधों पर पड़ता है। जो की परिवारजनों के संबंधों को अनुकूल बनाता है। गोचर में भी ग्रह यदि प्रतिकूल भाव में हो तो अशुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का दान कर अशुभता को कम किया जा सकता है…
सूर्य : सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल चढ़ाए, पिता की सेवा करना चाहिए। गेहूँ , तांबे, बर्तन का दान करें।
चंद्र : मंदिर में कच्चा दूध और चावल दान करें। माता की सेवा करना चाहिए। चावल, दुध और चान्दी का दान करना चाहिए।
मंगल : मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाना चाहिए। भाई बहन की सेवा करना चाहिए। साबुत मसूर की दाल का दान करना चाहिए। बंदर को चना खिलाना चाहिए।
बुध : ताँबे का दान करना चाहिए। साबुत मूंग का दान करना चाहिए। माँ दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। तोते की सेवा करना चाहिए। बकरी को पत्तियाँ खिलाना चाहिए।
बृहस्पति : केसर का तिलक लगाना चाहिए। केसर खाएँ और नाभि व जीभ पर लगाना चाहिए। चने की दाल (पीली वस्तु) का दान चाहिए। विद्वान व्यक्ति को शिक्षा सामग्री का दान चाहिए।
शुक्र : गाय की सेवा करना चाहिए। घर और शरीर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। दही, घी और कपूर का दान करना चाहिए। बहन-बेटियों की सहायता करना चाहिए।
शनि : शनिवार के दिन पीपल पर तेल का दीपक जलाना चाहिए। बर्तन में तेल लेकर उसमे अपनी छाया देखें और बर्तन तेल के साथ दान करना चाहिए। काले साबुत उड़द और लोहे की वस्तु का दान करना चाहिए। काले कीड़े जहाँ रहते हों वहा पर भुना हुआ आटा डालना चाहिए।
राहु : जौ, मूली और काली सरसों का दान करना चाहिए। कोढ़ी गूँगे और बहरे लोगों को दान करना चाहिए।
केतु : काला सफेद कम्बल कोढियों को दान करना चाहिए। कौओं को रोटी खिलाएं। काला तिल का दान करें। लंगड़े और अपंग व्यक्ति को दान करना चाहिए ।
Source: Google
The post रिश्तों को मधुर बनाने के लिए करें इन चीजों का दान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BB1fkd
Comments
Post a Comment