पांच लाख का इनाम पूर्व मुक्केबाज कौर सिंह को देगा मंत्रालय
स्पोर्ट डेस्क: पूर्व मुक्केबाज और अर्जुन अवार्डी कौर सिंह को खेल मंत्रालय उनके इलाज के लिए खिलाड़ियों के कल्याण के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि गठित राष्ट्रीय कल्याण कोष से देगा।
रिंग में कभी महान मुक्केबाज मोहम्मद अली के सामने उतरने के हिम्मत करने वाले 69 वर्षीय कौर सिंह को दिल का ऑपरेशन कराने के लिए पांच लाख रुपए की आवश्यकता थी। एकमात्र भारतीय मुक्केबाज कौर सिंह हैं, वर्ष 1980 में जिन्होंने नयी दिल्ली में मोहम्मद अली के सामने रिंग में उतरने की हिम्मत की थी।
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर कहा, अर्जुन अवार्डी और पद्मश्री कौर सिंह अपना इलाज करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सर आपने इंडिया का सर ऊंचा रखा, आज इंडिया आपका सर झुकने नहीं देगा। मंत्रालय उनके इलाज के लिए तुरंत पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगा।
वर्ष 1982 में कौर सिंह ने दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 1982 में वह अर्जुन अवॉर्ड से और 1983 में पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके हैं। वह इसके अलावा 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
The post पांच लाख का इनाम पूर्व मुक्केबाज कौर सिंह को देगा मंत्रालय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iZrDta
Comments
Post a Comment