अक्षय कुमार बोले- हॉरर कॉमेडी में काम करना चाहता हूं!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। अक्षय का कहना है कि वह काफी समय से मैसेज देने वाली फिल्मों में काम कर रहे हैं, परन्तु अब उन्हें एक हॉरर कॉमेडी में काम करना है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह एक ऐसी ही डराकर हंसाने वाली किसी कहानी की तलाश कर रहे हैं। अक्षय ने कहा, मैं ऐसी फिल्मों में काम करना चाहता हूं जो लोगों को अच्छा मैसेज दें, परन्तु वह फिल्में कमर्शियली सफल भी हो।
अक्षय ने कहा , मुझे निजी रूप में हॉरर कॉमेडी करना पसंद है। पिछले काफी समय से ऐसी कोई फिल्म में काम नहीं किया है, जिसमें हॉरर कॉमेडी हो। यह विषय मेरे दिल के करीब है, मुझे बहुत मजा आता है ऐसी कॉमेडी करने में जो डरावनी हो लेकिन लोगों को हंसी भी आए। जैसे मेरी एक फिल्म ‘भूल-भुलैया’ थी, बिल्कुल वैसी ही कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहता हूं। आजकल मैं वैसी ही एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हूं।
The post अक्षय कुमार बोले- हॉरर कॉमेडी में काम करना चाहता हूं! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j5U2hy
Comments
Post a Comment