दूध के साथ रोजाना करे केसर का सेवन होते है ये फायदे…..
इंटरनेट डेस्क। केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कई तरह की शारीरिक परेशानियों खुद ही हल हो जाती है। ये त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। हर रोज रात को दूध और केसर का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है। यह औषधी छोटे बच्चे की सेहत से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत के लिए लाभदायक होती है।
जानते इसके फायदे…..
केसर जख्म भरने के लिए सबसे अच्छी दवाई है। चोट लगने पर इसका दवाई की तरह इस्तेमाल करने से जल्दी आराम मिलता है। पेट से जुड़ी परेशानिया जैसे अपच,पेट में गैस को दूर करने में केसर मददगार है। रोजाना दूध के साथ केसर का सेवन करने से आराम मिलता है।
सर्दी और बुखार से परेशान हैं तो 1 गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी केसर और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। रात को सोने से पहले दूध में केसर डालकर पीने से अनिद्रा और अवसाद जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
केसर के इस्तेमाल से दिमाग को भी तेज होता है। इसके लिए केसर और चंदन का लेप बनाकर उसे सिर पर लगाएं। इससे सिर, आंखों और दिमाग को शीतलता मिलती है। इस लेप से दिमाग भी तेज होता है और भी कई परेशानियों से राहत मिलती है।
The post दूध के साथ रोजाना करे केसर का सेवन होते है ये फायदे….. appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zrQ2NK
Comments
Post a Comment