sss

; //]]>

अगर इन बीमारियों से छुटकारा पाना है तो करें राजमा का सेवन!

हेल्थ डेस्क: राजमा भारत समेत दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में बहुत चाव से खाया जाता है। जितना राजमा खाने में स्वादिष्ट होता है, यह हमारी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर इसमें काफी मात्रा में पाए जाते है। यह हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। राजमा हमें इसके अलावा भी कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाती है। राजमा में खूब सारा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आयरन आदि पोषक तत्व मिले होते हैं। आप यदि वेजिटेरियन हैं तो राजमा को अपने खाने में शामिल करें।

उच्च मात्रा में राजमा में आयरन मौजूद होता है, जिस वजह से ये हमारे शरीर को ताकत देने का काम करता है। ऊर्जा के लिए व शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए आयरन की जरूरत होती है, जो राजमा खाने से पूरी हो जाती है। साथ ही शरीर में ये मेटाबॉलिज्म और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। दिल से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में भी मैग्नीशि‍यम की मात्रा सहायक होती है। जिस मात्रा में राजमा में कैलोरी मौजूद होती है वो हर आयु वर्ग के लिए सही होती है। इसे आप चाहें तो करी के अलावा सलाद और सूप के रूप में भी ले सकते हैं। जो लोग अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं उनके लिए लंच में सूप व राजमा का सलाद लेना फायदेमंद रहेगा।

दिमाग को राजमा खाने से बहुत फायदा होता है। पर्याप्त मात्रा में इसमें विटामिन ‘के’ पाया जाता है। यह जो कि नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ‘बी’ भी पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। दिमाग को ये पोषित करने का काम करता है। उच्च मात्रा में राजमा में फाइबर होते हैं। जो हमारी पाचन क्रिया को सही बनाए रखते हैं। साथ ही ब्लड शुगर के स्तर को भी ये नियंत्रित रखने में मददगार होता है।

The post अगर इन बीमारियों से छुटकारा पाना है तो करें राजमा का सेवन! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BY0KAV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop