आरटीओ में ऑनलाइन शुल्क.. अब नहीं होगी मनमानी
शहर के प्रादेशिक परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में लाइसेंस एवं अन्य सेवाओं का ऑनलाइन शुल्क जमा कराने के सर्विस चार्ज के नाम पर अब आवेदकों से मनमानी वसूली नहीं हो सकेगी। यदि कोई आवेदक ई-मित्र या अन्य ऑनलाइन बेवसाइट के जरिए एजेन्ट से भुगतान कराता है तो उसे महज छह रुपए प्रति पेमेंट ही सर्विस चार्ज देना होगा। इससे अधिक शुल्क वसूलने वाले एजेन्ट पर कार्रवाई भी हो सकेगी।
आरटीओ कल्पना अग्रवाल ने बताया, आवेदकों से मनमानी रकम वसूली पर रोक लगाने के लिए प्रति पेमेंट सर्विस चार्ज तय किए है। यह सिर्फ छह रुपए होगा। झालाना डूंगरी, जगतपुरा और विद्याधर नगर में प्रादेशिक परिवहन कार्यालयों के परिसर में ई-मित्र के काउंटर भी उपलब्ध हैं, जहां से आवेदक अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।
यह भी तय किया गया है कि आवेदकों को मनमानी दाम वसूली के प्रति सावचेत करने के लिए सभी परिवहन कार्यालयों के लाइसेंस हॉल में यह दरें सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित भी की जाएंगी। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने मंगलवार से लर्निंग, डुप्लीकेट व स्थायी लाइसेंस जैसी सेवाओं पर लगने वाला शुल्क ऑनलाइन जमा कराने की योजना प्रायोगिक तौर पर सात दिन के लिए शुरू की थी। लेकिन शुल्क जमा कराने पर सर्विस चार्ज की दर तय नहीं की। इससे पहले ही दिन मनमाने दाम वसूले गए।
The post आरटीओ में ऑनलाइन शुल्क.. अब नहीं होगी मनमानी appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2laFX3a
Comments
Post a Comment