फिल्म की शैली नहीं कहानी से उत्साहित होती हूं: दिव्या खोसला
एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री व बॉलीवुड निर्देशिका दिव्या खोसला कुमार का कहना है कि फिल्म में जब वह काम करती हैं तो उन्हें सबसे पहले शैली नहीं बल्कि फिल्म की कहानी उत्साहित करती है। रोमांटिक फिल्म यारियां से फिल्म निर्देशन में दिव्या ने कदम रखा था। उन्होंने इसके बाद फिल्म सनम रे का निर्देशन किया। हाल ही में दिव्या लघु फिल्म बुलबुल में नजर आईं।
जब दिव्या से रोमांस की शैली का चुनाव करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे यह शैली चाहिए। कहानी मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। मैं अगर कहानी से प्रभावित हो जाती हूं तो फिर मैं उस फिल्म को करती हूं। दिल की आवाज पर यह सब निर्भर करता है फिर चाहे आप फिल्म बनाने जा रहे हों या फिर अभिनय करने के लिए पटकथाओं का चुनाव कर रहे हों।
The post फिल्म की शैली नहीं कहानी से उत्साहित होती हूं: दिव्या खोसला appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yruRec
Comments
Post a Comment