शाहरूख की फिल्म से केदारनाथ का क्लैश नही चाहती है प्रेरणा अरोड़ा
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार प्रेरणा अरोड़ा किंग खान शाहरूख खान की फिल्म से अपनी फिल्म केदारनाथ का क्लैश कराना नही चाहती है।
शाहरुख की फिल्म और प्रेरणा अरोड़ा निर्मित फिल्म केदारनाथ की रिलीज डेट 21 दिसंबर 2018 तय की गई है। फिल्म केदारनाथ से सैफ अली खान की पुत्री सारा अली खान डेब्यू कर रही है। केदारनाथ की प्रोड्यूसर प्रेरणा यह क्लैश बिल्कुल नहीं चाहती हैं। प्रेरणा ने शाहरुख से मुलाकात भी की थी।
प्रेरणा ने कहा, अभी फिल्म की कोई रिलीज तारीख तय नहीं हुई हैं। हम शाहरुख की फिल्म के सामने केदारनाथ रिलीज नहीं करना चाहते हैं। हमें अगर कोई अच्छी तारीख मिलती है, तो हम पक्के तौर पर डेट बदल देंगे। उल्लेखनीय है कि आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी दिखेंगी। फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है।
The post शाहरूख की फिल्म से केदारनाथ का क्लैश नही चाहती है प्रेरणा अरोड़ा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2pbsNr8
Comments
Post a Comment