sss

; //]]>

एक घर में पूजा जाता है राहुल गांधी का चश्मा

अमेठी। मुश्किल दिनों से गुजर रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी का उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक परिवार इस कदर मुरीद है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के चश्मे की पूजा के बाद दिन की शुरूआत करता है। अमेठी में जामो ब्लाक में पुश्तैनी कांग्रेसी परमानंद पाण्डेय (75) ने आज यहां ने साक्षात्कार में कहा वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव में केन्द्र की सत्ता में मोदी सरकार ने बहुमत से आने के बाद जगदीशपुर में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मेगा फूड पार्क परियोजना को बंद कर दिया था। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया, जिसमें खुद सांसद राहुल गांधी शामिल हुए।

 

Related image

 

परमानंद पाण्डेय बताते हैं काफी भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते मैं वहां गिर पड़ा, राहुल गांधी की निगाह पड़ी उन्होनें अपने प्रतिनिधि से कहकर मुझे उठवाया। मुझसे पूछा चाचा चोट तो नहीं लगी। मैंनें जवाब दिया नहीं। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने धूप के चश्मे को उन्हे यह कहते हुए दिया कि धूप ज्यादा है हमारा चश्मा आप लगा लीजिए।

 

Image result for राहुल गांधी

 

परमानंद ने जवाब दिया कि उन्हे दिखता है, धूप उनका क्या करेगी वह किसान के बेटे हैं। राहुल ने जवाब दिया उपहार स्वरूप रख लीजिए।
अब आलम यह है कि परमानंद श्री गांधी से मिले उस चश्में को संजोकर रखे हुए हैं। दिन में उसे एक-दो बार साफ करते हैं। यही नहीं राहुल से उपहार पाये उस चश्मे को वह भगवान की मूर्तियों के पास रखते हैं और उसे भी अगरबत्ती एवं माला चढ़ाकर पूजते हैं।

The post एक घर में पूजा जाता है राहुल गांधी का चश्मा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2CHD1lJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop