भूमि पेडनेकर बनेगी सोन चिरैया
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘सोन चिरैया’ उन्हें अपना अभिनय कौशल और निखारने में सहायता करेगी। ‘दम लगा के हाइशा’और‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी भूमि फिल्म ‘सोन चिरैया’ में काम करने जा रही है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आयेगी। उन्होंने बताया, तैयारी हो रही है और हम इसे बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की पटकथा अछ्वुत है, इसलिए मैं शूटिंग शुरू करने को लेकर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं।
भूमि ने कहा, मुझे काफी घबराहट महसूस हो रही है, खासकर अभिषेक चौबे के साथ काम करने को लेकर। वह अछ्वुत निर्देशक हैं और मेरे सह-कलाकार भी उद्योग के प्रतिभाशाली लोग हैं। यह अपना कौशल निखारने का समय है और मुझे लगता है कि थोड़ी घबराहट होना स्वभाविक है।
The post भूमि पेडनेकर बनेगी सोन चिरैया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AMRL2h
Comments
Post a Comment