sss

; //]]>

इन गेंदबाजो के सामने हार्दिक ने लगाई छक्कों की हैट्रिक!

स्पोर्ट डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हार्दिक पांड्या ने 66 गेंदों में 83 रन बनाए थे। उन्होंने जिसमें एडम ज़म्पा के एक ओवर में तिन छक्के भी लगाए और हार्दिक पांड्या ने तिन छक्के लगाए हों ये पहली बार नहीं था। चार महीनों में चार बार हार्दिक पंडया यह कारनामा कर चुके है।

चलिए जानते हैं पांड्या ने कब व किसके लगाए हैट्रिक छक्के

इमाद वसिम
इस साल पहली बार हार्दिक पांड्या ने हैट्रिक छक्के चैम्पियन ट्राफी में 4 जून को पडोसी देश पाकिस्तानी गेंदबाज इमाद वसिम के खिलाफ लगाया था। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में सिर्फ 6 गेंदों में 20 रन बनाए थे।

शादाब खान
हार्दिक पांड्या ने 18 जून 2017 को चैम्पियन ट्राफी में ही फिर से दूसरी बार पाकिस्तान के गेंदबाज शादाब खान के खिलाफ हैट्रिक छक्के लगाए थे। हार्दिक ने इस मैच में 4 चौके और 6 छक्के लगाकर 43 गेंदों में ही 76 रन बनाए थे।

पुश्पकुमारा 

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में तीसरी बार हैट्रिक छक्के 13 अगस्त 2017 को पुश्पकुमारा के खिलाफ लगाए थे।

एडम ज़म्पा
आखिरी हैट्रिक छक्के हार्दिक ने 17 सितम्बर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाज एडम ज़म्पा के खिलाफ लगाए जिन्होंने पिछले आईपीएल में धूम मचा रखी थी। ज़म्पा के एक ही ओवर में हार्दिक ने 24 रन बना दिए थे। इसके साथ ही 2017 वनडे मैचों में हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

The post इन गेंदबाजो के सामने हार्दिक ने लगाई छक्कों की हैट्रिक! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BnAQ9G

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop