आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा में इस प्रकार सेंसर एप लगा रहे सेंध
अगर आप बॉडी मूवमेंट की एप से निगरानी करते हैं, तो स्मार्टफोन के पिन-पासवर्ड हैकर्स के हाथों लग सकते हैं। सिंगापुर के नान्यांग तकनीकी विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के शोधार्थी शिवम भसीन का दावा है कि सेंसर आधारित एप स्मार्टफोन में सेंध लगा सकते हैं।
भसीन ने शोध में छह भिन्न सेंसर एप की जानकारी एकत्रित ली और मशीन एल्गोरिथ्म से एंड्रॉयड हैक करने की कोशिश की गई। परिणाम चौंकाने वाले रहे। महज तीन कोशिशों में ही स्मार्टफोन खोलने की सफलता का प्रतिशत 99.5 रहा। शोध में एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्राक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और एंबिएंट सेंसर एप का इस्तेमाल किया गया था।
पांच अंकों का पिन
धोखाधड़ी से बचने के लिए भसीन ने पिन हमेशा चार अंकों से अधिक का रखने की सलाह दी है। संभव हो तो दोहरी सुरक्षा रखें।
The post आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा में इस प्रकार सेंसर एप लगा रहे सेंध appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2BZMR5Q
Comments
Post a Comment