sss

; //]]>

डकेट के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच हुई शुरू, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिए आदेश

स्पोर्ट डेस्क: आस्ट्रेलिया में लगातार दो एशेज टेस्ट हारकर पहले ही आलोचनाओं में घिरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने एक खिलाड़ी बेन डकेट के पर्थ में कथिततौर पर शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने के मामले से जुड़ी एक घटना में शामिल पाये जाने पर और झटका लगा है। डकेट के खिलाफ अब अनुशासनात्मक जांच भी शुरू कर दी गयी है।

डकेट को नौ और 10 दिसंबर तक पर्थ में तीसरे मैच से पूर्व खेले जा रहे अभ्यास मैच के लिये टीम में शामिल किया गया था। इंग्लैंड एकादश यह मैच क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेल रही है। लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद डकेट को इंग्लैंड की अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह जो क्लार्क को टीम का हिस्सा बनाया गया है।

इंग्लैंड के लिये चार टेस्ट खेल चुके डकेट आस्ट्रेलिया में लायंस के लिये खेलते हैं और अभ्यास मैच में इंग्लैंड एकादश में शामिल किये गये थे। लेकिन गुरूवार रात को ही शराब से जुड़ी घटना सामने आ गयी जिससे उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

शराब से जुड़ा यह मामला पूरी तरह साफ नहीं है लेकिन समझा जाता है कि डकेट ने टीम के एक सीनियर खिलाड़ी पर शराब उड़ेल दी थी। हालांकि इससे दोनों खिलाड़यिों के बीच लड़ाई झगड़े या पुलिस गिरफ्तारी जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई। साथ ही इंग्लैंड टीम के सुरक्षाकर्मी भी इस दौरान खिलाड़यिों के साथ मौजूद थे लेकिन इसे डकेट के अभद्र व्यवहार से जोडक़र देखा जा रहा है।

The post डकेट के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच हुई शुरू, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिए आदेश appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BQKgH8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop