सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला की संदिग्ध मौत
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दो माह पहले सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। महिला के हाथों पर ‘मैं आत्महत्या कर रही हूं’ लिखा दर्ज पाया गया है। हालांकि मृतका के पति का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसके हाथों पर यह लिख दिया है।
अम्बाह थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम चतुर की गढ़ी निवासी एक विवाहिता का शव कल देर शाम उसी के घर के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका के साथ सितम्बर महीने में गांव के ही दामोदर और किशन लाल माहौर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका के पति पर राजीनामा करने के लिये दबाव बना रहे थे, परन्तु वह इसके लिए तैयार नहीं था। महिला के पति ने इसकी भी रिपोर्ट पुलिस थाने में की थी, परन्तु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
महिला के पति ने बताया कि कल घटना के समय वह बाहर गया हुआ था। पत्नी की संदिग्ध मौत की खबर मिलने पर उसने लौट कर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके हाथ पर आत्महत्या के बारे में लिख दिया है। अम्बाह पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के एक आरोपी दामोदर को आज गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
The post सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला की संदिग्ध मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kkDMJb
Comments
Post a Comment