sss

; //]]>

पैडमैन के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय कुमार : टिवंकल खन्ना

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्मकार टिंवकल खन्ना का कहना है कि आगामी फिल्म पैडमैन के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी टिंवकल खन्ना निर्मित फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका है। ‘पैडमैन’ का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है। महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिंस के महत्व को दर्शाती फिल्म ‘पैड मैन’ अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने जा रही है। इसके लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे।

 

 

टिंवकल खन्ना से जब पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार ही इस भूमिका के लिए पहली पसंद थे तो  टिंवकल ने इंकार किया।  टिंवकल खन्ना ने कहा, इस फिल्म के लिए अभिनेता के तौर पर अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे। मुझे फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की ने फिल्म में अक्षय कुमार को लेने के लिए मनाया। शुरू में मैं किसी और कलाकार सोच रही थी परन्तु बाल्की ने कहा कि इस रोल के लिए अक्षय कुमार ही सबसे सही चयन होगा।

 

 

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘पैड मैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने माहवारी के दौरान महिलाओं की परेशानियों को समझते हुए सस्ते मूल्य पर सैनिटरी पैड्स के निर्माण की मशीन बनाई।

The post पैडमैन के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय कुमार : टिवंकल खन्ना appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kyRY2k

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop