‘फुकरे रिटर्नस’ की सफलता से उत्साहित है वरुण
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण शर्मा ‘फुकरे रिटर्नस’की सफलता से बहुत उत्साहित हैं। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म फुकरे रिटर्नस हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा ने अहम भूमिका निभायी है। फिल्म वीकेंड के दौरान 32 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है।
वरुण ने कहा, मैं बहुत रोमांचित हूं और इस बात को जानकर अच्छा लग रहा है कि फिल्म को अछ्वुत प्रतिक्रिया मिल रही है। जब दर्शकों से इस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है तो बहुत खुशी होती है। इसे शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए मुश्किल हैं। मैं बहुत खुश और अभिभूत हूं।
निर्देशक लांबा ने कहा, मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं कि फिल्म ने लोगों का मनोरंजन करने का वादा पूरा किया। दर्शकों ने महज तीन दिनों में ऐसा प्यार दिया, जिससे मैं निशब्द हूं। मुझे खुशी है कि हम उनका मनोरंजन कर पाए।
The post ‘फुकरे रिटर्नस’ की सफलता से उत्साहित है वरुण appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nT60jp
Comments
Post a Comment