पाकिस्तान सहित दुनियाभर से ‘विराट-अनुष्का’ को आई बधाई
स्पोर्ट डेस्क: चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान समेत कई देशों के क्रिकेट खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई दी है। विराट और अनुष्का शर्मा दोनों सोमवार रात इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। मुंबई में 26 दिसंबर को अब दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। जहां की टीम इंडिया के खिलाड़ियों और बॉलीवुड सितारों के शिरकत करने की उम्मीद है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोमवार को शादी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा,आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार के बंधन में बंधने का वादा किया। हम इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करते हैं। यह खूबसूरत दिन हमारे प्रशंसकों और शुभभचतकों के परिजनों के प्यार तथा सहयोग से और विशेष हो जाएगा। हमारी यात्रा के महत्वूपर्ण हिस्सा होने के लिए धन्यवाद।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दीं है। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बधाई देते हुए लिखा, विरुष्का’ एक साथ अछ्वुत दिखते हैं। हरभजन सिंह ने लिखा,जुग-जुग जिए यह खूबसूरत जोड़ी..रब हमेशा खुश रखे। विराट को इंग्लैंड की उस महिला क्रिकेटर ने भी बधाई दी है जिन्होंने कभी विराट को शादी का प्रस्ताव दिया था। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की डेनियल वेट ने लगभग तीन साल पहले विराट को शादी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अब उन्होंने शादी की बधाई दी है। वेट ने ट्विटर पर लिखा,विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बधाई।
The post पाकिस्तान सहित दुनियाभर से ‘विराट-अनुष्का’ को आई बधाई appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yi3tPz
Comments
Post a Comment