बीसीबी ने टेस्ट टीम में किया बड़ा बदलाव, शाकिब बने कप्तान
स्पोर्ट डेस्क: श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट टीम का दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को नया कप्तान बनाया गया है। मुशफिकुर रहीम की जगह वह लेंगे। इसकी जानकारी बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने दी। इससे पहले शाकिब ने वर्ष 2009 से 2011 तक नौ टेस्टों में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे में इस वर्ष अक्टूबर में ही उन्हें ट्वेंटी-20 टीम का कप्तान भी बनाया गया था।
दो टेस्टों की सीरीज में अफ्रीका दौरे में मुशफिकुर की कप्तानी में बंगलादेशी टीम को हार झेलनी पड़ी थी। ट्वेंटी-20 टीम का कप्तान बल्लेबाज तमीम इकबाल को बरकरार रखा है लेकिन शाकिब के साथ ऑलराउंडर महमूदुल्लाह को टेस्ट में उनकी जगह उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम के कप्तान तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा बने हुये हैं।
बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा हमने टेस्ट कप्तान बदलने का फैसला किया है। अब हमारे टीम के शाकिब नये टेस्ट कप्तान होंगे जबकि आगामी सीरीज से महमूदुल्लाह अब नये उपकप्तान होंगे। दक्षिण अफ्रीका में बंगलादेशी टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की थी, जिस कारण से मुख्य कोच चंडिका हाथरूभसघा को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
The post बीसीबी ने टेस्ट टीम में किया बड़ा बदलाव, शाकिब बने कप्तान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iQskEZ
Comments
Post a Comment