टमाटर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए है हानिकारक
इंटरनेट डेस्क। भारतीय व्यंजनों में भरपूर इस्तेमाल किए जाने के साथ ही टमाटर सलाद का भी अहम हिस्सा रहते हैं। इसके अलावा इसका उपयोग सब्जी के रूप में करने के साथ-साथ सलाद और चटनी तथा सूप के रूप में बहुतायत में किया जाता है। टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन सी पाये जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये सेहत के लिए हानिकारक भी है। आइये जानते है किस तरह टमाटर नुकसानदायक होता है।
टमाटर का सेवन आपको एसिडिटी दे सकता है। दरअसल इसमें काफी अधिक मात्रा में अम्ल होता है जिससे इसका सेवन करने पर आपके पेट में अम्लीयता बढ़ती है और यह एसिडिटी का कारण बनती है।
टमाटर के बीजों यदि आपके शरीर में जाते है तो आप पथरी के मरीज हो सकते हैं, क्योंकि ये आसानी से किडनी में पहुंचकर पथरी यानि स्टोन का निर्माण करते हैं।
टमाटर में मौजूद टरपीन्स नामक तत्व आपकी शारीरिक दुर्गन्ध का कारण बन सकता है। पाचन के दौरान इसका विघटन, शरीर की दुर्गन्ध पैदा करता है।
आजकल ऑर्गेनिक टमाटरों के बजाए इंजेक्शन या केमिकल का इस्तेमाल कर पकाए गए टमाटर बाजारों में उपलब्ध होते हैं, जो आपके लिए बेचैनी, ब्लडप्रेशर और अन्य सेहत समस्याएं दे सकता है।
The post टमाटर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए है हानिकारक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BQ69ut
Comments
Post a Comment