भाई बहन ने आपसी झगड़े में कीटनाशक पदार्थ पीया
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में सगे भाई बहिन ने आपसी झगड़े में कीटनाशक पी लिया जिससे दोनों अचेत हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुष्कर में सूरजकुण्ड गांव में आज आपसी कहासुनी में बहन गुड्डी (14)और भाई उपेन्द्र (12) के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में भाई ने गुड्डी को थप्पड़ मार दिया जिससे गुड्डी ने खेती में काम आने वाला कीटनाशक पी लिया।
इससे उपेन्द्र डर गया और उसने भी कीटनाशक पी लिया। जिससे दोनों अचेत हो गये। परिजनों को पता चलने के बाद उन्हें पुष्कर के अस्पताल में ले जाया गया जहां से दोनों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया है।
The post भाई बहन ने आपसी झगड़े में कीटनाशक पदार्थ पीया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AX0qSC
Comments
Post a Comment