चोट के बाद दमदार प्रदर्शन काफी अहम: मुरली विजय
खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक बनाने वाले भारतीय ओपनर मुरली विजय ने कहा है कि चोट के बाद एक बार फिर से इस तरह के प्रदर्शन उनके लिए काफी अहम है। विजय को पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था। परन्तु दूसरे टेस्ट में शिखर धवन के निजी कारणों से हटने के कारण उन्होंने लगभग आठ महीने बाद एक बार फिर से मैदान पर वापसी करते हुए शानदार 128 रन जड़ दिया। विजय ने इस शतक से खुद को साबित भी कर दिया है कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है।
विजय ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद शनिवार को कहा, इस विकेट पर शुरुआत में रन बनाना काफी मुश्किल था। परन्तु पुजारा और मैंने इस मुश्किल समय को भुनाया। चोट का समय मेरे लिए काफी मुश्किल समय था। मैंने इस पर कड़ी मेहनत की और खुद को इससे उबारा। चोट के बाद ऐसे प्रदर्शन काफी मायने रखता है। इस शतक से मुझे लय मिल गया है और मैं इसे आगे ले जाना चाहता हूं।
The post चोट के बाद दमदार प्रदर्शन काफी अहम: मुरली विजय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nsxVXi
Comments
Post a Comment