sss

; //]]>

पिता ने की मासूम बेटी की हत्या

मुंबई। पंजाब के बठिंडा शहर में एक निर्दयी पिता ने तीन साल की मासूम बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस को आरोपी की पत्नी ममता गोयल ने आज यहां बताया कि उसका पति नाकारा है तथा उसके किसी महिला से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर आपस में झगड़ा शुरू हो गया। मेहना चौक पर पत्नी की बच्चों के कपड़े सिलाई की दुकान है। आरोपी अपनी दोनों बेटियों को दुकान पर ले गया और तीन साल की छोटी बेटी की मोबाइल के चार्जर की तार से गला दबाकर हत्या कर दी। जब उसकी बड़ी बेटी वंशिका गोयल (06) ने इसका विरोध किया तो उसे भी मारने की धमकी दी जिसके डर से बड़ी बेटी बाहर आ गई।

 

Image result for muder

 

आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसके पति ने खुद ही उसको $फोन कर बताया कि उसने छोटी बेटी को मार दिया है। ममता ने बताया कि उसने अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में अपनी सास और ससुर को भी बताया लेकिन उन्होंने उसकी कोई बात नहीं सुनी। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

The post पिता ने की मासूम बेटी की हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2CddSQn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop