मोहाली में इस खिलाडी की वापसी हुई तो पलट सकती है बाजी!
खेल डेस्क: धर्मशाला मैच में भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को नहीं चुना गया था लेकिन मोहाली मैच में मध्यक्रम बल्लेबाजी के लिए उनकी वापसी संभव है। यह बात भी दिलचस्प होगी कि रोहित अपने अंतिम एकादश में और क्या बदलाव करते हैं। वैसे टेस्ट सीरीज में रहाणे का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, इसलिये फिलहाल उनकी फार्म में वापिस आना काफी चिंताजनक है।
गेंदबाजों में जहां रन देने में श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारी कंजूसी दिखाई तो उसके विपरीत भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हुये। टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ आराम करके वनडे में वापसी कर रहे ऑलराउंडर पांड्या पर भी फार्म में आना काफी दबाव होगा क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
युजवेंद्र चहल और चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव को स्पिनरों में पहले मैच में मौका नहीं मिला लेकिन उनकी भूमिका मोहाली में अहम हो सकती है। दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाड़ियों उपूल थरंगा, मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला गुणारत्ने, लकमल और तिषारा परेरा पर भी मोहाली में सीरीज पर कब्ज़ा करने का दबाव होगा।
The post मोहाली में इस खिलाडी की वापसी हुई तो पलट सकती है बाजी! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kputYD
Comments
Post a Comment