सेहत के लिए बहुत ख़तरनाक है “अगरबत्ती” का धुआं.. होती है ये बीमारी !
इंटरनेट डेस्क। जैसा की यह तो हम सब जानते है की पूजा-पाठ में भारतीय बहुत विश्वास रखते हैं ऐसे में हर घर में सुबह-शाम अगरबत्ती और धूपबत्ती का उपयोग भी किया जाता है। लोगों के अनुसार शाम के समय अगरबत्ती जलाने से घर का वातावरण शुद्द होता है लेकिन कुछ घरों में इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिससे कई बार शरीर को बीमारी होने का खतरा रहता है….
अस्थमा : अगरबत्ती या धूपबत्ती के धुएं में अधिक देर तक सांस लेने से सांस की समस्या हो जाती है। इसमें मौजूद नाइट्रोजन और सल्फर डाईऑक्साइड गैस शरीर में चली जाती है जिससे अस्थमा और सीओपीडी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कफ: अगरबत्ती के धुएं से कार्बनमोनोऑक्साइड निकलती है जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है। इस धुएं में सांस लेने से कफ और छींकने की समस्या हो जाती है और छाती में रेशा और बलगम जम जाती है जिससे काफी परेशानी होती है।
त्वचा और आंखे: अगरबत्ती के धुएं में मौजूद केमिकल के संपर्क में आने से त्वचा और आंखों में जलन और खुजली होने लगती है जिससे आंखे खराब हो जाती हैं।
मस्तिष्क: अगरबत्ती के धुएं की वजह से दिमाग की कोशिकाएं प्रभावित होती है जिससे सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है।
दिल: रोजाना अगरबत्ती का धुआं सांस के साथ शरीर में जाता है तो इससे दिल की कोशिकाएं सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा बना रहता है।
The post सेहत के लिए बहुत ख़तरनाक है “अगरबत्ती” का धुआं.. होती है ये बीमारी ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A3fJ8q
Comments
Post a Comment