ऑनलाइन स्टडी कर ऐसे बचें महंगी कोचिंग फीस से
बदलते जमाने के साथ पढऩे के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं। छात्रों में इंटरनेट व मोबाइल ऐप के जरिए पढ़ाई करने का के्रज बढ़ा है। वर्चुअल एजुकेशन कॉन्सेप्ट ने शिक्षा के क्षेत्र को बदल कर रख दिया है। इसके जरिए छात्र कमाल कर रहे हैं। बिना स्कूल-कॉलेज या कोचिंग सेंटर गए वे घर बैठे अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट या मोबाइल फोन के जरिए वीडियोज देखकर पढ़ाई कर सकते हैं। स्कूल स्टडी से लेकर हायर स्टडी का सिलेबस ऑनलाइन अवेलबल है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों और शिक्षकों के लिए ई-लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अपना नया मोबाइल एप ई-सीबीएसई शुरू किया। ई-सीबीएसई डिजिटल इंडिया कैंपेन का ही हिस्सा है। इससे छात्रों और शिक्षकों को काफी फायदा होगा। पढऩे और पढ़ाने दोनों ही नजरिए से यह काफी मदद करेगा। इसके अलावा दूसरे बोर्ड भी इस पर विचार कर रहे हैं। कुल मिलाकर साल 2018 ई-लर्निंग के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाला है।
छात्र किताबों के बजाए मोबाइल एप और इंटरनेट की मदद से पढऩा पसंद कर रहे हैं। टीचर्स भी नोट्स के अलावा छात्रों को ई-लर्निंग मैटेरियल दे रहे हैं। 2018 में इस ट्रेंड को जबर्दस्त बढ़ावा देशभर में मिलने वाला है। केवल हायर स्टडीज में ही नहीं बल्कि स्कूल एजूकेशन में भी तकनीक का प्रयोग जमकर किया जाएगा।
नोट्स ऑनलाइन उपलब्ध होंगे
देश में कोटा, कानपुर, इलाहाबाद दिल्ली कोचिंग के गढ़ माने जाते हैं। इसके अलावा कई ऐसे शहर हर राज्य में है जहां पूरे प्रदेश से छात्र कोचिंग करने आते हैं। ई-लर्निंग को बढ़ावा मिलने से इनका बिजनेस भी कम हो सकता है। सरकार भी निजी कोचिंगों पर अंकुश लगाने के मूड में है।
जॉब के चांस बढ़ेंगे
ई-लर्निंग को लेकर कई स्टार्ट-अप भी शुरू हुए हैं, जिससे नौकरी की संभावनाएं बढ़ी है। बेंगलुरु बेस्ड स्टार्ट-अप कंपनी बायजुस में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने भी इन्वेस्ट किया है। यह कंपनी हर कक्षा के छात्रों के लिए ई-लर्निंग एप बनाती है। भारत में मोबाइल एप के जरिए पढ़ाई करने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। अच्छी बात ये है कि छोटे शहर के बच्चे भी एप से पढऩे में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
The post ऑनलाइन स्टडी कर ऐसे बचें महंगी कोचिंग फीस से appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2zpiUpH
Comments
Post a Comment