प्रभास नहीं ये अभिनेता हैं बॉलीवुड के असली बाहुबली
मुंबई। बॉलीवुड में साल 2017 में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्मों का जादू दर्शकों के सिर चढक़र बोला और वह बॉक्स आफिस के बाहुबली बन गये। वर्ष 2017 में अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा और जॉली एलएलबी जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनों ही फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही।
वर्ष 2017 में बाहुबली द कनक्लूजन के अलावा जुड़वा 2, ब्रदीनाथ की दुल्हनियां, गोलमाल अगेन ,काबिल , रईस ,टयूबलाइट और हाल ही में प्रदर्शित सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर जिंदा है ने भी बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
इन सबके साथ ही वर्ष 2017 में लीक से हटकर और कम बजट में बनी कई फिल्मों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन फिल्मों में हिंदी मीडियम, बरेली की बर्फी, न्यूटन, तुम्हारी सुलु, हॉफ गर्ल फ्रेंड, शुभ मंगल सावधान, फुकरे रिटन्र्स और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी कई फिल्में शामिल है।
इस वर्ष में जहां कई फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े वहीं फ्लॉप फिल्मों की भी कमी नहीं रही। बड़े बजट और बड़े सितारों वाली कई फिल्में एक-एक कर बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती गयी जिसकी सूची काफी लंबी है। इनमें ओके जानू , रंगून, कमांडो 2, मशीन, आ गया हीरो, नूर ,सरकार 3 ,मेरी प्यारी बिंदू, राबता, बैंक चोर, जग्गा जासूस, मुन्ना माइकल, जब हैरी मेट सेजल, पोस्टर ब्वॉयज ,बादशाहो ,लखनऊ सेन्ट्रल ,सिमरन ,हसीना पारकर ,भूमि ,शेफ ,अक्सर 2 और तेरा इंतजार आदि शामिल है। जनवरी में इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार ओके जानू प्रदर्शित हुई है। शाद अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म मणिरत्नम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म का निर्माण मणिरत्नम और करण जौहर संयुक्त रूप से किया है।
फिल्म में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट जोड़ी दर्शकों को फिर से देखने को मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। 25 जनवरी को इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार शाहरूख खान की फिल्म रईस प्रदर्शित हुयी। राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म रईस में शाहरूख खान शराब तस्कर जबकि नवाजउद्दीन सिद्दिकी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आये। इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ की शानदार कमाई की।
The post प्रभास नहीं ये अभिनेता हैं बॉलीवुड के असली बाहुबली appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2l08XdV
Comments
Post a Comment