चाकू मारकर महिला की हत्या, बेटी घायल
क्राइम डेस्क। बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना के अताउल्लाहपुर मिलकी गांव में अपराधियों ने कल देर रात एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी तथा बेटी को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अताउल्लाहपुर मिलकी गांव निवासी प्रमिला देवी (45) कल रात घर में सोयी हुई थी तभी अज्ञात अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने प्रमिला देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी तथा उसकी बेटी मुन्नी कुमारी (19) को घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का कारण भूमि विवाद है । इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The post चाकू मारकर महिला की हत्या, बेटी घायल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yrKmTm
Comments
Post a Comment