मनीषा और लीसा को लेकर फिल्म बनायेंगे रहमान
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार-गायक और ऑस्कर विजेता ए.आर रहमान, मनीषा कोइराला और लीसा रे को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। रहमान फिल्म‘99 सांग्स’बनाने जा रहे हैं। फिल्म में मनीषा कोइराला और लीसा रे की मुख्य भूमिका होगी। रहमान ने सोशल साइट फेसबुक पर फिल्म के कलाकारों का खुलासा किया है। यह फिल्म उन्हीं के द्वारा लिखित और सह-निर्मित है।
विश्वेश कृष्णमूर्ति द्वारा निर्देशित‘99 सांग्स’में रघु राम और नया चेहरा इहान भट्ट, एडल्सी वर्गीज और तेनेजिन दल्हा दिखाई देंगे। इससे पहले रहमान ने फिल्म की मुख्य जोड़ी इहान और एडल्सी के बारे में बताया था। उन्हें लगभग 1,000 ऑडिशन से चुना गया था और फिल्म में 10 से 12 गीत होंगे। रहमान ने कहा, पिछले कुछ वर्षों से हमने लगभग 1,000 ऑडिशन के लिए समय लिया, जिससे हमें सही-सही लडक़ा और लडक़ी मिल सकें। मुझे लगता है कि हमने उन विशेष लोगों को पाया है, जो पर्दे ताजगी और प्रतिभा लाए।
The post मनीषा और लीसा को लेकर फिल्म बनायेंगे रहमान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zksaeW
Comments
Post a Comment