ये बल्लेबाज नहीं लगा पाए टेस्ट व वनडे मैच में एक भी छक्का
स्पोर्ट डेस्क: हम आपको आज तीन ऐसे बल्लेबाजो के बारे में बतायेंगे जिन्होंने एक भी छक्का वनडे व टेस्ट मैचों में नहीं लगाया।
मनोज प्रभाकर
भारतीय क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर ने लगभग 12 साल दिए। प्रभाकर ने इस दौरान 130 वनडे मैच खेले है। जिसमे 2 शतक व 11 अर्द्धशतक भी प्रभाकर ने लगाएं है। लेकिन आश्चर्य की बात इसमें यह है कि इन पारियों के दौरान प्रभाकर ने एक भी छक्का नहीं लगाया है।
डायोन इब्राहिम
इसके साथ ही अपने करियर में जिंबाब्वे के डायोन इब्राहिम ने 82 वनडे मैच खेलते हुए 1443 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 1 शतक और 4 अर्द्धशतक एक दिवसीय मैचों में लगाए और 10 अर्द्धशतक भी टेस्ट मैचों में उनके नाम है। डायोन इब्राहिम ने इन पारियों के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया।
थिलन समरवीरा
अब हम बात करते है श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज थिलन समरवीरा की जिन्होंने 81 टेस्ट और 59 वनडे मैच खेले है। एक शतक व दो अर्द्धशतक भी इस दौरान इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने लगाएं है। लेकिन समरवीरा ने टेस्ट व वनडे मैचों के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया।
जेफ बॉयकॉट
अपने एकदिवसीय कैरियर के 36 मैच इस महान अंग्रेजी बल्लेबाज ने खेले, जिसमें उन्होंने 1,082 बनाए उनके नाम एक शतक और नौ अर्धशतक हैं। लेकिन एकदिवसीय मैचों में उन्होंने कभी भी छक्का नहीं लगाया।
The post ये बल्लेबाज नहीं लगा पाए टेस्ट व वनडे मैच में एक भी छक्का appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iGCCY9
Comments
Post a Comment