खुशखबरी: बीसीसीआई ने हटाया आरसीए से बैन
स्पोर्ट डेस्क: लगभग चार वर्ष बाद राजस्थान क्रिकेट संघ को बड़ी राहत देते हुये सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उस पर लगाया गया निलंबन हटा लिया। अपनी विशेष आम बैठक में बीसीसीआई ने यह फैसला लिया और आरसीए को पूर्व आईपीएल कमिशनर ललित मोदी से दूर रहने की हिदायत के साथ उस पर लगाये गये चार वर्ष पुराने बैन को हटा लिया। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने कहा कुछ हिदायतों के साथ आरसीए पर से लगाये गये निलंबन को अब हटाने का फैसला किया गया है।
गौरतलब है कि मई 2014 में बीसीसीआई द्वारा निलंबित किये गये ललित मोदी को आरसीए ने दोबारा से अपना अध्यक्ष चुना था जिसके बाद भारतीय बोर्ड ने कड़ा कदम उठाते हुये आरसीए पर बैन लगा दिया था। बीसीसीआई निलंबन लगाये जाने के बाद से ही आरसीए का संचालन कर रहा है।
हालांकि बीसीसीआई का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति ने आरसीए का कामकाज देख रही तदर्थ समिति को रद्द कर दिया है जिसके प्रमुख खन्ना थे। इस कदम के बाद माना जा रहा था कि आरसीए पर लगाया गया बैन हटाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान क्रिकेट संघ ने इस निलंबन के खिलाफ अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था। कुछ समय पहले आरसीए ने मोदी के बेटे रूचिर मोदी को भी आरसीए में शामिल करने के प्रयास किये थे। आरसीए के उच्च न्यायालय की निगरानी में जून में दोबारा कराये गये चुनाव में कांग्रेस नेता सीपी जोशी को अध्यक्ष चुना गया था जिन्होंने मोदी के बेठे रूचिर को हराया था।
The post खुशखबरी: बीसीसीआई ने हटाया आरसीए से बैन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AKSCk5
Comments
Post a Comment