जानिए आज का राशिफल! क्या लिखा है आपके भाग्य में…
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, इन दोनों को आज विशाखा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
मेष राशि के लोग बुद्धिमत्ता से हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है।
वृष
वृष राशि के लोग आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं, रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।
कर्क
कर्क राशि के लोग भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना है, रोजगार में अच्छी आसार प्रसन्नता लाएंगे।
सिंह
सिंह राशि के लोग घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा।
कन्या
कन्या राशि के लोग भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-संबंधियों से अच्छा व्यवहार करें।
तुला
तुला राशि के लोग किसी से कुछ पाने की अपेक्षा ना करें, ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी, मन लगाकर कार्य करें।
धनु
धनु राशि के लोग दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।
मकर
मकर राशि के लोग अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे, धनागम के नए स्रोत बनेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के लोग नौकरी-पेशे में अधिकारियां के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।
मीन राशि :-
मीन राशि के लोग राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post जानिए आज का राशिफल! क्या लिखा है आपके भाग्य में… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Br0REP
Comments
Post a Comment