शास्त्री का श्रीलंका पर तंज, कहा- धर्मशाला में लो खुलकर सांस
स्पोर्ट डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने दिल्ली में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका की टीम के बार बार स्मॉग के चलते सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने और इस कारण कई बार खेल को रोकने का बदला शनिवार को मेहमान टीम के खिलाड़यिों पर तंज कस कर लिया।
भारत और श्रीलंका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए गुरुवार को ही धर्मशाला पहुंच गई। शास्त्री ने धर्मशाला पहुंचने पर स्टेडियम की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट पर लिखा, धर्मशाला में खुलकर सांस लो। शास्त्री की इस टिप्पणी को मेहमान टीम पर तंज के रूप में पर देखा जा रहा है।
श्रीलंका के खिलाड़यिों ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट के दौरान कई बार स्मॉग की शिकायत की थी जिस कारण कई बार खेल को रोकना पड़ा था। श्रीलंका खिलाड़यिों के इस रवैये के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली का एकाग्रता भंग हो गया था और वह तिहरा शतक बनाने से चूक गए थे। विराट 243 रन पर आउट हुए थे।
भारतीय कोच ने स्टेडियम से अपनी तस्वीर ट्वीट पर साझा करते हुए लिखा, बैकग्राउंड में विशाल पर्वत, चींटी जैसा महसूस कर रहा हूं। क्रिकेट का क्या संयोग है। कोटला टेस्ट के दौरान श्रीलंका के सात खिलाड़ी मॉस्क पहनकर उतरे थे जबकि कोच निक पोथास ने कहा था कि स्मॉग के कारण उसके कुछ खिलाड़यिों ने उल्टी भी की थी और उन्हें ऑक्सीजन देना पड़ा था। बाद में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टेस्ट मैच को हानिकारिक परिस्थितियों में भी कराने को गंभीरता से लिया और इसकी जांच मेडिकल विशेषज्ञों को सौंप दी।
The post शास्त्री का श्रीलंका पर तंज, कहा- धर्मशाला में लो खुलकर सांस appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C1s1j0
Comments
Post a Comment