लड़की को बहला फुसलाकर कार में बैठाया, और फिर बारी-बारी से किया …
क्राइम डेस्क। यूपी के बुलन्दशहर नगर में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नगर कोतवाली स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 28 नवम्बर को उसकी पुत्री पड़ोसी के घर गई थी। वहां अकबरपुर गांव का रहने वाला फरमान अपने साथी शहजोर एवं मुस्तकीम की सहायता से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया।
उसने आरोप लगाया कि तीनो युवक उसकी पुत्री को अलीगढ़ ले जाकर अपने दोस्त के घर में बंधक बना लिया और लगातार छह दिन तक उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। युवकों के चंगुल किसी तरह छूटकर घर पहुंची युवती ने अपनी मां से घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती की चिकित्सीय परीक्षण गराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
The post लड़की को बहला फुसलाकर कार में बैठाया, और फिर बारी-बारी से किया … appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AnDZpQ
Comments
Post a Comment