sss

; //]]>

जानिए प्रमुख खाद्य के बारे में, जो हमारे लिए है बहुत उपयोगी!

हेल्थ डेस्क: हम अपनी हेल्थ को सही रखने के लिए कई तरह के घेरलू उपाय अपनाते है। लेकिन ये उपाय कभी तो हमारे लिए सही साबित हो जाते है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है की हमें ये उपाय महंगे पड़ जाते है। हमारे अगर कोई बीमारी थोड़ी सी होती है तो भी कई औषधियां ऐसी होती है जिनको हमारा शरीर झेल नहीं पाता है और उलटी हमें पेरशानी हो जाती है।

बाजरा:-
एक प्रकार की बड़ी घास जिसकी बालियों में हरे रंग के छोटे छोटे दाने लगते हैं। इन दानों की गिनती मोटे अन्नों में होती है। प्रायाः सारे उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में लोग इसे खाते हैं। बाजरा मोटे अन्नों में सबसे अधिक उगाया जाने वाला अनाज है। इसे अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप में प्रागेतिहासिक काल से उगाया जाता रहा है, यद्यपि इसका मूल अफ्रीका में माना गया है।

मूंग:-
मूँग एक प्रमुख फसल है। इसका वानस्पतिक नाम बिगना सैडिएटा है। यह लेग्यूमिनेसी कुल का पौधा हैं तथा इसका जन्म स्थान भारत है। मूँग के दानों में 25% प्रोटिन, 60% कार्बो हाइड्रेट, 13% वसा तथा अल्प मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं। पूर्वी चीन और ताइवान में, मूनकेक्स मूँग से पकाया जाता है। हांगकांग में मूंग दाल से आइसक्रीम और बर्फ पॉप बनाते है।

मोठ:-
मोठ एक प्रकार का दलहन होता है। इससे दाल मिलती है। यह केल्शियम, कार्बोहाइड्रेट व विटामिनों से युक्त तथा कृमि नाशक व ज्वर नाशक होती है। मोठ, मूँग की तरह का एक प्रकार का मोटा अन्न है जो वनमूँग भी कहा जाता है। यह प्रायः सारे भारत में होता है। इसकी बोआई ग्रीष्म ऋतु के अंत या वर्षा के आरंभ में और कटाई खरीफ की फसल के साथ जाड़े के आरंभ में होती है।

गेहूं:-
गेहूँ विश्वव्यापी महत्व की फसल है। गेहूं मध्य पूर्व के लेवांत क्षेत्र से आई एक घास है जिसकी खेती दुनिया भर में की जाती है। विश्व भर में, भोजन के लिए उगाई जाने वाली धान्य फसलों मे मक्का के बाद गेहूं दूसरी सबसे ज्यादा उगाई जाने वाले फसल है, धान का स्थान गेहूं के ठीक बाद तीसरे स्थान पर आता है। चीन के बाद भारत गेहूँ दूसरा विशालतम उत्पादक है।

The post जानिए प्रमुख खाद्य के बारे में, जो हमारे लिए है बहुत उपयोगी! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2jA6ohr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop