इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर में बनाये बेहतर कॅरियर
इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर कॅरियर के लिहाज से बेहतरीन क्षेत्र माने जाते रहे हैं। 12वीं के बाद स्टूडेंट्स अक्सर प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप भी इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर के अंडर गे्रजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एडमिशन टैस्ट 2018 (डब्ल्यूबी जेईई- 2018) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानते हंैं इस परीक्षा के बारे में…
योग्यता
डब्ल्यूबी जेईई- 2018 में एडमिशन लेने के लिए पाठ्यक्रमों की अलग-अलग योग्यता हैं। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, मैथ्स और केमेस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी/कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम 45 फीसदी अंकों में 12वीं पास होना जरूरी है। फार्मेसी के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी/ कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम ४५ फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ एनिमल एंड फिशरीज साइंसेज के पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता की विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
आयुसीमा
13 दिसंबर 2017 को कैंडिडेट की उम्र 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा का पैटर्न
अप्रेल 2018 में होने वाली यह परीक्षा दो पाली मेें आयोजित होगी। पहला प्रश्न पत्र मैथ्स का होगा जो सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। दूसरा प्रश्न पत्र फिजिक्स व केमेस्ट्री का होगा जो दोपहर २ बजे से शाम ४ बजे तक आयोजित होगा। दोनों प्रश्न पत्र के लिए 100-100 अंक तय किए गए हैं। पहले प्रश्न पत्र में मैथ्स से 100 अंकों के 75 प्रश्न और दूसरे प्रश्न पत्र में 50-50 अंकों के फिजिक्स व केमेस्ट्री सेे 40-40 प्रश्न होंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
ऐसे करें तैयारी
परीक्षा में मैथ्स, फिजिक्स और केमेस्ट्री से प्रश्न पूछे जाएंगे।
मैथ्स : ट्रिग्नोमेट्री, कोर्डिनेट ज्योमेट्री और कैल्क्यूलस के अलावा अलजेब्रा, मैट्रिसेस और रिलेशन की तैयारी अच्छे से करें। ये स्कोरिंग सेक्शन हैं।
फिजिक्स : थर्मोडायनेमिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी,गे्रविटेशन और ऑप्टिक्स से अधिक सवाल पूछे जाते हैं। इन पर फोकस करें।
केमेस्ट्री : इसमें बेहतर अंक के लिए एटॉमिक स्ट्रक्चर, रेडियोएक्टिविटी, पीरियॉडिक टेबल, फिजिकल केमेस्ट्री, कार्बन कंपाउंड, एटॉमिक स्ट्रक्चर पर फोकस करें।
ये ध्यान रखें
आवेदन की अंतिम तिथि:
19 जनवरी, 2018
अधिक जानकारी के लिए देखें:
The post इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर में बनाये बेहतर कॅरियर appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2C3gcM5
Comments
Post a Comment