sss

; //]]>

पढ़ाई के साथ शुरू करें बिजनेस, बनेगा बेहतर करियर

Startup tips in hindi

2018 में जॉब व एजुकेशन के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई बदलाव किए। प्लेसमेंट से ज्यादा सरकार का फोकस मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए स्टार्ट-अप को बढ़ाने में है। जिसका प्रभाव 2018 में साफ दिखाई देगा।

इनमें रहेगा स्कोप

इलेक्ट्रिकल व्हीकल देश में खूब देखने को मिलेंगे। इसलिए इस सेक्टर में संभावनाएं बढ़ेगी।
एमबीए डिग्रीधारियों को ब्लॉक चेन के क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।
इंजीनियरिंग में नैनो टेक्नोलॉजी व क्लाउड कंप्यूटिंग में अवसर ज्यादा होगा। डिजिटल मीडिया में भी स्कोप बढ़ेगा।
सोलर एनर्जी के क्षेत्र में सरकार भारी निवेश के मूड में है। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कंटेट राइटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स की जरूरत देश में पड़ेगी।

जो दिल कहे वही करो तभी होगा…

फिल्म थ्री इडियट्स का डॉयलॉग याद होगा। दिल की सुनो, जो दिल कहे वही करो तभी होगा ऑल इज वेल। युवा ऐसा ही कर रहे हैं। एक्सपट्र्स की मानें तो 2018 में युवा फोटोग्राफी, स्टैंडअप कॉमेडियनजैसी फील्ड में कॅरियर तलाश करेंगे। लखनऊ यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ आट्र्स व मनोविज्ञान के प्रोफेसर पीसी मिश्रा कहते हैं- युवाओं को वही कोर्स करना चाहिए जिसमें वह अच्छा परफॉर्म कर सकता हो। वे कहते हैं – इन दिनों फाइन आट्र्स, म्यूजिक प्रोडक्शन, साइकोलॉजी जैसी क्षेत्रों में छात्रों की संख्या बढ़ी है। यह इस ओर इशारा करती है कि वे अपने दिल की सुन रहे हैं। इंटरनेट ने छात्रों की क्रिएटिविटी बढ़ाई है। इंटरनेट के जरिए ड्रेस डिजाइनिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग जैसे सब्जेक्ट ऑनलाइन पढ़ रहे हैं। हर विषय में अलग-अलग टॉपिक्स पर स्पेशलाइजेशन का ट्रेंड भी है। पर्यावरण, फिशरी जैसे सब्जेक्ट्स भी छात्र ऑप्ट कर रहे हैं।

2018 खुशियों के इस साल में

7.2 लाख अस्थायी नौकरियां सृजित होंगी (नीति आयोग)

37% भारतीय नई नौकरी में कार्यरत होंगे (नॉसकॉम और फिक्की)

85% अभिभावकों को लगता हैं कि उनके बच्चों को अच्छी नौकरी मिलेगी

60% बेहतर कॅरियर के लिए बिजनेस करना चाहते हैं। (नीलसन सर्वे)

2018 में कॅरियर के लिए ट्रेडिशनल कोर्सेज से हटकर सोचना होगा। नौकरियों से इतर स्र्टाटअप की ओर जाना होगा।

नया साल स्टार्ट-अप्स में आने वाले बूम के लिए जाना जाएगा। आजकल युवा कुछ साल के जॉब एक्सपीरियंस के बाद अपना स्टार्टअप खोल रहे हैं। एक स्टार्ट-अप शुरुआत में लगभग एक दर्जन युवाओं को रोजगार देता है। आने वाले समय में अमरीका की तरह भारत में भी पढ़ाई के साथ स्टार्ट-अप शुरू करने का दौर शुरू हो जाएगा। अमरीका में दो तिहाई स्टार्ट-अप ऐसे हैं जिन्हें छात्रों ने पढ़ाई के बाद शुरू किए।

पिछले दिनों ऑटोमेशन व दूसरे कारणों से आईटी सेक्टर में युवाओं की जॉब्स चली गई। इससे ये सीख मिली कि समय के साथ इंजीनियरों को खुद को अपडेट करना होगा। आने वाला दौर रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, नैनो टेक्नोलॉजी का है। इनमें युवाओं को महारत हासिल करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र में भी खुद को साबित करना होगा। ऐसे में कई जॉब्स जाएंगी और कई नई जॉब्स क्रिएट भी होंगी।

The post पढ़ाई के साथ शुरू करें बिजनेस, बनेगा बेहतर करियर appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2BI6gbB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop