अगर विराट सिख लेंगे ये बातें तो बन जाएंगे धोनी जैसे कप्तान
स्पोर्ट डेस्क: पूर्व भारतीय कप्तान धोनी एक ऐसे कप्तान रहे हैं, जो कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने से कभी भी पीछे नहीं हटते। उनके ये एक्सपेरिमेंट कई बार सफल हुए तो उसका कई बार खामियाजा भी भुगतना पड़ा।
धोनी की कप्तानी का USP रहा है कि वो किसी जूनियर या सीनियर खिलाड़ी से कभी भी सलाह लेने में नहीं हिचकिचाते है। भारतीय टीम का सफल कप्तान बनने के लिए कोहली को भी समय-समय पर ऐसा करते रहना चाहिए।
कप्तान कूल के सपोर्ट की जरूरत हुई तो धोनी ने खिलाड़ियों को कभी भी निराश नहीं किया फिर चाहे कप्तान कोहली का खराब फॉर्म हो या इंग्लैंड में जडेजा-एंडरसन विवाद हो। धोनी ने साथी खिलाड़ियों पर हमेशा विश्वास किया है।
कप्तान कूल ऐसे ही धोनी को नहीं कहा जाता है। धोनी मैच में चाहे कैसी भी स्थिति हो, पर वो बड़े कूल अंदाज में रहते हैं। विराट कोहली को इस मामले में उनसे सीखने की जरूरत है।
The post अगर विराट सिख लेंगे ये बातें तो बन जाएंगे धोनी जैसे कप्तान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BDE4pK
Comments
Post a Comment