बलात्कार की शिकार नाबालिग ने दम तोड़ा
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के सागर जिले के भानगढ थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग लडकी ने आज यहां अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके शरीर पर कैरोसीन डालकर आग लगा दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंद्रह वर्षीय बालिका का घटना के दिन आठ दिसंबर से ही यहां सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बुरी तरह झुलस गयी थी। इस बीच पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा भी बढाने के कार्य में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि यहां से लगभग एक सौ किलोमीटर दूर बीना तहसील के तहत आने वाले भानगढ थाना क्षेत्र के देवल गांव में आठ दिसंबर की देर शाम लगभग साढे आठ बजे दो आरोपियों ने घर में घुसकर पंद्रह वर्षीय लडकी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। घटना के वक्त लडकी घर पर अकेली थी। आरोपियों में एक नाबालिग और एक अन्य लगभग बीस वर्ष का है। दोनों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने इस घटना में पीडित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोनों आरोपियों को शीघ्र अतिशीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने एक बयान में कहा कि मामले की सुनवायी फास्ट ट्रैक कोर्ट में तत्काल शुरू होना चाहिए और पीडि़त परिवार को शीघ्र ही न्याय मिलना चाहिए।
The post बलात्कार की शिकार नाबालिग ने दम तोड़ा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yrhESD
Comments
Post a Comment