sss

; //]]>

टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीत पर

खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में कल भारतीय टीम उतरेगी तो बल्लेबाजों के उम्दा फार्म और इस शहर में दमदार रिकार्ड के बूते उसका पलड़ा भारी होगा। भारत ने अभी तक इस मैदान पर अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला गंवाने के बाद कोई सीरीज नहीं हारी है।

 

Image result for india vs sri lanka

 
दूसरी ओर श्रीलंका की नजरें भारत में पहली द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने पर होगी जिसने आठ में पराजय का सामना किया और एक ड्रा खेली ।
मोहाली में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार दोहरे शतक के साथ मोर्चे से अगुवाई की जबकि धर्मशाला में पहले वनडे में भारत को शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ी थी । रोहित एंड कंपनी की नजरें यहां लगातार दूसरा मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी।

 

Image result for india vs sri lanka

 
भारत ने इस मैदान पर सात मैच खेले हैं और सिर्फ एक में उसे पराजय झेलनी पड़ी। मेजबान को उम्मीद होगी कि उसका शानदार फार्म यहां बरकरार रहेगा। धर्मशाला में मिली हार के बाद भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ नहीं सकेगा । लेकिन यहां श्रृंखला में जीत दाव पर है और भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला के बाद वनडे में भी अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय कप्तान श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अपना खौफ कायम रखने के इरादे से उतरेंगे जबकि बाकी बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा होगी। धर्मशाला में 112 रन पर आउट होने के बाद मेजबान टीम ने दूसरे वनडे में लय हासिल की।

The post टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीत पर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ck5wVR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop