प्रेमी के साथ मिलकर पत्नि ने ही उजाड़ दी अपनी मांग, और फिर…
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहायपुरा में अप्रैल में हुई इस घटना के सभी आरोपी अब तक फरार थे। मृतक ने मृत्यु पूर्व दिए अपने बयान में पत्नी, उसके प्रेमी और सास-ससुर पर आरोप लगाया था। थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने बताया कि देहगांव निवासी अरविंद शर्मा (35) सायपुरा में अपनी पत्नी पूनम के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था। 30 अप्रैल को अरविंद आलमपुर कस्बे के पास पुलिस को गंभीर हालत में मिला। उसकी ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि अरविंद ने पत्नी पूनम शर्मा, उसके प्रेमी वेदप्रकाश तिवारी और पूनम की मां प्रभा उदेनिया और पिता कन्हैयालाल उदेनिया पर आरोप लगाया था, जिसके बाद चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। कल चारों के सायपुरा आने की खबर मिली, जिसके बाद दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूनम ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वह अपने मायके आ गई। कुछ समय बाद पति भी यहीं आ गया। पति के ससुराल में रहने पर वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। इसीलिए उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आलमपुर के पास सुनसान जगह में अपने पति का गला घोंट दिया। आरोपी उसे मरा छोडक़र भाग गए, परन्तु वह घायल अवस्था में पुलिस को मिल गया।
The post प्रेमी के साथ मिलकर पत्नि ने ही उजाड़ दी अपनी मांग, और फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AAVqDF
Comments
Post a Comment