पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को भी मिलेगा ट्रांसपोर्ट वाउचर
ग्रामीण क्षेत्र में पढऩे वाले पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को भी शिक्षा विभाग ट्रांसपोर्ट वाउचर देगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश बुधवार को जारी किए गए। इसकी एक से पांचवीं के उन विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी जिनके घर से एक किमी पर राजकीय प्रा. स्कूल नहीं है।
वहीं कक्षा 6 से 8 तक के उन सभी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके निवास स्थान से दो किलोमीटर की दूरी तक कोई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नहीं है। पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रति उपस्थिति दिवस के 10 रुपए व कक्षा 6 से 8 तक को 15 रुपए दिए जाएंगे।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि जिन स्थानों पर निर्धारित मानदंड के अनुसार विद्यालय संचालन संभव नहीं है, वहां निवास करने वाले 6 से 14 आयुवर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग अब तक केवल 9वीं से 12वीं कक्षा की बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर दे रहा था। जिसमें पांच किमी से अधिक दूरी पर स्कूल होने पर छात्रा को हर दिन के 20 रुपए दिए जा रहे थे।
The post पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को भी मिलेगा ट्रांसपोर्ट वाउचर appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2BM3ttS
Comments
Post a Comment