sss

; //]]>

नौवीं की छात्रा से तीन युवकों ने किया गंदा काम, और फिर…

क्राइम डेस्क। यूपी के मेरठ शहर में कक्षा नौ में पढऩे वाली एक छात्रा से बेगमपुल स्थित एक होटल में तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने और तीन माह तक उसका यौन शोषण करते रहने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीडि़त छात्रा का मेडिकल कराकर परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो कानून, सामूहिक दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 

Related image

 

थाना सिविल लाइन के निरीक्षक कमलेश शुक्ला ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी नौवीं की छात्रा है। मोहल्ले के ही एक बाइक मैकेनिक शुभम ने करीब तीन महीने पहले उसकी मां के ऊपर तेजाब छिडक़ने की धमकी देकर उस पर बात करने का दबाव बनाया और फिर बेगमपुल स्थित एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो क्लिप बना ली।

 

Related image

 

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह इस क्लिप और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लडक़ी को पुरानी मोहनपुरी निवासी आकाश और पल्लवपुरम निवासी मंयक उर्फ मन्नू के पास ले गया। यहां तीनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से तीनों आरोपी छात्रा का शोषण कर रहे थे। परेशान होकर छात्रा ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। परिजनों द्वारा इसका कारण पूछने पर छात्रा ने पूरी बात बनाई। परिजनों ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। शुक्ला के अनुसार पीडि़त छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

The post नौवीं की छात्रा से तीन युवकों ने किया गंदा काम, और फिर… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z9TlZx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop