sss

; //]]>

जानिए सर्दियों में गुनगुनी धूप के फायदे

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में सुबह की गुनगुनी धूप भला किसे नहीं सुहाती। परन्तु ये धूप सर्दियों में ही भाती है अन्य मौसम में नहीं। अगर हर मौसम में कुछ देर धूप की सिंकाई ली जाए तो सेहत की दृष्टि से लाभदायक होती है। सुबह खुले बदन 20 मिनट तक सूर्य किरणों में बैठकर हर ऋतु में स्वास्थ्य लाभ उठाया जा सकता है।

 

Image result for जानिए सर्दियों में गुनगुनी धूप

 

 

वैज्ञानिक तथ्य

भारतीय धर्म-दर्शन अनगिनत सदियों से सूर्य को जीवनदाता मानता आया है,किंतु अब वैज्ञानिक भी सूर्य की विलक्षण रोग-निवारक शक्तियों का लोहा मानने लगे हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिक डॉ फ्रेजर ने अपनी पुस्तक टेक्स्ट बुक ऑफ पब्लिक हेल्थ में लिखा है कि सूर्य की किरणों में जीवाणुओं को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति है। सूर्य किरणों में विटामिन-डी पाया जाता है,जो मानव शरीर की हड्डियों को शक्तिशाली बनाने में सहायक है। इसी तरह फ्रांस के हृदय रोग विशेषज्ञ मार्सेल पोगोलो का तो यहाँ तक मानना था कि सूर्य और मानव हृदय का अटूट संबंध है। उनके अनुसार सौर-मंडल में तूफानों के आने के पहले पडऩे वाले दिल के दौरों की संख्या में तूफानों के आने के बाद चार गुना ज्यादा इजाफा हो जाता है।

 

Image result for जानिए सर्दियों में गुनगुनी धूप

 

रोगों में लाभदायक

अमेरिकी डॉक्टर हानेश का मानना है कि शरीर में लौहतत्व की कमी,चर्मरोग,स्नायविक दुर्बलता, कमजोरी,थकान,कैंसर,तपेदिक और मांसपेशियों की रुग्णता का इलाज सूर्य किरणों के समुचित प्रयोग से किया जा सकता है,वहीं डॉ.चार्ल्स एफ.हैनेन और एडवर्ड सोनी ने अपनी रिसर्च से यह सिद्ध कर दिखाया है कि सूर्य किरणें बाहरी त्वचा पर ही अपना प्रभाव नहीं डालतीं, बल्कि वे शरीर के अंदरुनी अंगों में जाकर उन्हें स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाती है।

 

सुझाव

सुबह की कोमल धूप ही सेहत के लिए अच्छी होती है।

पसीना आने के बाद धूप में नहीं बैठना चाहिए।

दोपहर बाद सूर्य किरणों में बैठने का उतना महत्व नहीं है।

बारिश के मौसम की धूप बीमार कर सकती है। इस धूप से बचें।

दोपहर के 12 बजे से 3 बजे तक की धूप सिर पर ना आने दें यह नुकसानदेह है।

 

Source: Google

The post जानिए सर्दियों में गुनगुनी धूप के फायदे appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2COE42K

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop