sss

; //]]>

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थान के पास आया भूकंप

सोल। उत्तर कोरिया में परमाणु परीक्षण स्थल के समीप आज प्राकृतिक रूप से आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण के बाद से चौथी बार भूकंप आया है। दक्षिण कोरिया के मौसम संबंधी प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि देश के उत्तर पूर्वी प्रांत उत्तर हैम्गयोंग में पुन्गग्ये-री परमाणु स्थल से करीब 2.7 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
उसने कहा, भूकंप प्राकृतिक था और ऐसा माना जा रहा है कि यह छठे परमाणु परीक्षण के बाद आए भूकंप के झटके थे। वेबसाइट पर कहा गया है कि उत्तर कोरिया द्वारा सितंबर में जमीन के नीचे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस परीक्षण से इलाके के भौगोलिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

The post उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थान के पास आया भूकंप appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ACDqrG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop