sss

; //]]>

अगर मोटापे से बचना है तो सर्दी में इस चीज का करें सेवन!

हेल्थ डेस्क: वैसे तो सर्दियों में ड्राई फ्रूट खाना सभी पसंद करते है। अगर उन्हीं ड्राई फ्रूट्स को सही तरीके से खाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जैसे बादाम को सूखा खाने के बजाय अगर रात को भिगोकर खाया जाए तो यह अधिक फायदेमंद होगा। सर्दियों में खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा फल अंजीर है। अगर आप अंजीर खाते है तो सर्दी से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहेगी। तांबा, सल्फर और क्लोरिन अंजीर में पर्याप्त मात्रा में होते हैं। विटामिन ए ताजे अंजीर में अत्याधिक पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी और सी की भी मात्रा होती है।

अंजीर खाने के फायदे
अंजीर कब्ज की शिकायत दूर करने के लिए लाभदायक है। अंजीर में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पाचन क्रिया सही रहती है। आपको रोज तीन अंजीर खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। आपको दिल की बीमारी होने से इसमें मौजूद फिनॉल, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड भी बचाता है। कैल्शियम भी अंजीर में पाया जाता है। हड्डियों को इसीलिए ये मजबूत बनाता है। अंजीर में पौटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

अंजीर में मौजूद फाइबर मोटापा कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ आपको वजन बढ़ाने में भी इसमें मौजूद हाई-कैलोरी मदद करती है। वजन बढ़ाने के लिए आप इसके दूध का सेवन करें। अंजीर महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के लिए भी बहुत लाभकारी है। महिलाओं में आजकल ब्रेस्ट कैंसर की बीमारियां बढ़ती जा रही है। अंजीर रोजाना खाने से इसका खतरा कम होता है।

The post अगर मोटापे से बचना है तो सर्दी में इस चीज का करें सेवन! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BLNH5o

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop