sss

; //]]>

पत्नी को नहर में धकेलने के कोशिश में पति डूबा

क्राइम डेस्क। ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोए’ की कहावत पंजाब के फिरोजपुर में कल उस समय चरितार्थ हुई जब पत्नी को नहर में धकेलने के प्रयास में पति का पैर फिसला और वह बह गया। कोमल ने मल्लांवाला थाने के सहायक उप निरीक्षक लाल भसह को दिये बयान में कहा कि उसका अनवर मसीह के साथ वर्ष 2010 में विवाह हुआ था और इनके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि मसीह कुछ समय से बिना वजह उस पर अत्याचार कर रहा था।

 

Image result for शव

 

कोमल के अनुसार अनवर और उसका भाई नछत्तर उसे घुमाने के बहाने कल मल्लांवाला गांव के निकट नहर पर ले गये। इसी दौरान नछत्तर ने उसे नहर में धक्का दे दिया लेकिन नहर के किनारे की झाडिय़ां उसके हाथ में आ गईं। इसी दौरान अनवर ने नहर में उतर कर उसे गहरे पानी में धकेलना चाहा लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसला और बह गया। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के खेतों के काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाला लेकिन इस बीच नछत्तर वहां से फरार हो गया।

The post पत्नी को नहर में धकेलने के कोशिश में पति डूबा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lqYSGu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop