sss

; //]]>

महिला को जिंदा जलाने के दोषी दो को उम्रकैद

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की एक अदालत ने एक महिला को जिंदा जलाने के आरोप में दोषी ठहराए गए उसके पति और सास को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला न्यायालय के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश डीआर दुबे ने साढे तीन साल पुराने इस मामले में कल सुनवाई पूरा करते हुए दोनों दोषियों पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ऐसा नहीं करने पर दो-दो वर्ष का अलग कारावास भुगतना होगा।

 

 

Image result for उम्रकैद

 

अपर सहायक लोक अभियोजक रवींद्र नगायच ने बताया कि 11 अप्रैल 2014 को पावई थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनपुरा निवासी बबली को लेने उसके पिता सियाशरण आए थे। महिला की सास राजकुमारी, ससुर पप्पू और पति सोनू ने उसे मायके भेजने से मना कर दिया। पिता सियाशरण अपनी बेटी के इंतजार में बाहर बैठ गए, जिसके बाद आरोपी राजकुमारी और सोनू ने बबली पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका युवती ने पावई थाना पुलिस को मृत्यु पूर्व अपने बयान दिए, जिसमें उसने दोनों आरोपियों के नाम लिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में भेजा।

The post महिला को जिंदा जलाने के दोषी दो को उम्रकैद appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2pZVWpN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop